वेजिटेबल सेवई। नमकीन सेवई बनाने का तरीका।

Ads by Google
आईये आज हम वेजिटेबल सेवई बनाना सीखते है।  इसमें मोटी सेवई इस्तेमाल किया है जिसमे हमने अपने मन पसंद की सब्जियों को डाला है जिससे की उसका स्वाद २ गुना जादा बढ़ गया है।

आप भी अपने मन की vegetables ऐड कर सकते है और जो आपको पसंद नहीं है उसे हटा सकते है. इसे आप ब्रेकफास्ट, टिफ़िन या शाम की चाय के साथ ले सकते है।

Ads by Google

इसमें कॉर्न और पनीर cubes ने इसका स्वाद और बड़ा दिया है।  चलिए इस आसान सी डिश को आज हम बनाना सीखे और अपने दोस्तों और फॅमिली मेम्बेर्स को खुश करे।

तैयारी का समय: 10-15 मिनट

खाना पकाने का  समय: 15 मिनट

सर्विंग : 3

सब्जी सेवई / सेंवई के लिए सामग्री:

सामग्री मात्रा
सेवई / सेंवई 3/4 कप
पानी 1 – 1/4 कप
वनस्पति तेल 2 टीबीएसपी
आज्वैन 1/2 चम्मच
प्याज़ , बारीक़ कटा हुआ 1
शिमला मिर्च, कटा 2 टीबीएसपी
टमाटर, कटा 1
मकई, उबला हुआ 3 बड़े चम्मच
हरी मटर 3 बड़े चम्मच
आलू, छोटे क्यूब्स 2 टीबीएसपी
पनीर, छोटे क्यूब्स 2 टीबीएसपी
मैगी मसाला 1 पैकेट
नमक स्वाद अनुसार
हरी मिर्च, कटा 2
नींबू का रस एक चम्मच
धनिये के पत्ते गार्निश के लिए

तरीका:

Ads by Google

1. सभी सब्जियों को बारीक काट लें। एक पैन में तेल गरम करे और उसमे अज्वैन डाले, जब अज्वैन फूटने लगे तोह उसमे कटा हुआ प्याज़ डाल के भूने जब तक की प्याज़ हलकी सुनहरी न हो जाये।

2. फिर टमाटर और शिमला मिर्च डाले । एक मध्यम आंच पर 1-2 मिनट के लिए भूनें। उबले कॉर्न, हरी मिर्च और मटर डाले । कुछ और सेकंड के लिए खाना भूने ।

3. सेंवई (सेवई) डाले । एक मध्यम आंच पर इसे पकाये जब तक यह सुनहरा न हो जाये है। या आप एक एक अलग बर्तन में १ चमच तेल डाल के सेवई को अलग से भून ले फिर सब्जियों के साथ मिक्स करे।

4. उसके बाद पानी, नमक, आलू, नींबू का रस और पनीर डाले और अच्छी तरह से मिलाएं।

5. ढक्कन बंद करके इसे मध्यम आंच पे पकाए जब इसका सारा पानी सूख जाये और सेवई तैयार न हो जाये।  आंच बंद करके कटी हुई धनिया से गार्निश करे। अगर आप के यह स्पाइसी सेवई पसंद की जाती है तोह  उसमे Maggie मसाला डाले। गरमा गरम परोसे।

6. आनंद लें!

Comments में पूछें।

comments