छाछ डोसा बनाने तरीका। Buttermilk Dosa

आज हम आपको एक नया डोसा बनाना सिखाएंगे , यह बहुत हेल्थी और टेस्टी है। इसमें छाछ ,चावल ,और धुली उड़द दाल का प्रयोग किया गया है।

इसे बनाना आसान है। बस आपको चित्रों को देख क्र स्टेप ब्य स्टेप फॉलो करना है।

Ads by Google

तैयारी का समय: 10-15 मिनट

खाना पकाने का समय: 10 मिनट

सर्विंग : 4-5

सामग्री मात्रा
चावल 2.5 कप।
धुली उड़द की दाल 2 बड़ी चम्मच।
नमक स्वादानुसार।
छाछ 150 मिलीलीटर।
घी / रिफाइंड तेल खाना पकाने के लिए.
चूड़ा (पोहा) 1 कप।

तरीका: 1. एक बाउल में 2.5 कप चावल लेकर उसे साफ़ कर लें। 2 बड़े चम्मच धुली उड़द की दाल और एक कप चूड़ा (पोहा) उसी कटोरे में डाल कर अच्छे से धुल लें। उसके बाद उसमे 150 ml. छाछ, और 1 /2 चम्मच नमक डाल कर उसे 3-4  घंटे तक बाहर भीगे रहने दें।

Ads by Google

2. फिर मिक्सर में भिगोई हुई सामग्री को बिना पानी डाले पीस लें। डोसे का पेस्ट बहुत पतला न हो ,फोटो में जैसा आपको दिखाई दे रहा है वैसा ही हो।

3. एक नॉनस्टिक पैन लें उसे गर्म करे , और एक कटोरी या बड़े गहरे चम्म्च में डोसा पेस्ट लें और धीरे -धीरे  फैलाएं। जैसा आपको फोटो दिखाई दे रहा है, ठीक वैसा।

4. फैलाए हुए डोसे पर एक चम्मच घी या रिफाइंड तेल छिड़के या डालें, आँच को माधयम रखें।  फिर उसे धक्क्कन से ढक दें , जिससे वह भांप में अच्छे से पक जाये।

5. ढक्कन को हटाकर देखें , अगर डोसा दूसरी तरफ से सुनहरा हो गया है , तो गैस ऑफ कर दें और दोसे को पलट दें।

आपका छाछ डोसा तैयार है , अब आप इसे अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते है।

6. आनंद लें !

Comments में पूछें।

comments