Ads by Google
आलू ६५ एक ऐसी डिश है जिसे स्नैक्स के रूप में खाया जाता है और ये क्रिस्पी भी होती है। इसे बनाना बोहोत ही आसान है कोई भी इस रेसिपी को पढ़ के बना सकता है और अपने घर वालो, दोस्तों को खुश कर सकता है इसे खिला के।
इसमें जो सामग्री है वो किसी भी किचन में आसानी से मिल जाएगी।
तोह चलिए इस रेसिपी को बनाते है बोहोत ही आसान तरीके से।

Ads by Google
तैयारी का समय: 10-15 मिनट
खाना पकाने का समय: 15-20 मिनट
सर्विंग: 4
| सामग्री | मात्रा |
| आलू | 4 मध्यम आकार या 2 बड़े |
| मैदा | 1/4 कप |
| मक्के का आटा/ कॉर्न फ्लौर | 1/2 कप |
| चावल का आटा | 2 टीबीएसपी |
| लाल मिर्च पाउडर | एक चम्मच |
| लाल खाने का रंग | छोटी सी चुटकी |
| चाट मसाला | एक चम्मच |
| नमक | स्वाद अनुसार |
| कालीमिर्च का पाउडर | 1/2 चम्मच |
| अदरक | एक चम्मच |
| लहसुन | एक चम्मच |
| वनस्पति तेल | तलने के लिए |
तरीका:
Ads by Google
1. आलू धुल के उबाल ले। और २-३ घंटे के लिए ठंडा होने दे। आलू को छील कर १/२ इंच के टुकडो में काट ले।

- सभी सामग्री को तैयार रखे।

३. एक बाउल में सभी सामग्री को ले ले और मिक्स कर ले।

४. पानी डाले और हल्का सा थिक batter बना ले जिससे की आलू के cubes कोट हो जाये और उसे हम डीप फ्राई कर सके। batter को न जादा पतला रखे न मोटा। ८-१० आलू cubes को batter में डाल के अच्छे से कोट करे।

5. एक कढाई में तेल डाले और गर्म करे। चमच्च की सहायता से कोट किये हुए आलू के cubes गर्म तेल में डाले और उसे मध्यम आंच पे तले हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक।

- एक बार में ८-१० आलू के cubes आप डीप फ्राई कर सकते है। जब गोल्डन ब्राउन हो जाये तब उसे निकाल के टिश्यू पेपर पे रखे जिससे उसका एक्स्ट्रा आयल निकल जाये। खाने वाली प्लेट में परोसे और हल्का सा चाट मसाला और नीबू डाल के गरमा गरम परोसे।

7. आनंद लें !!











