मलाई कोफ्ता कैसे बनाएं।

Ads by Google

आइए आज हम लज़ीज़ मलाई कोफ्ता घर पर बनाते है बिलकुल रेस्टोरेंट जैसा। उम्मीद है आपके साथ साथ घर वालो को भी बोहोत पसंद आयेगा।  आप इस वीकेंड पे इसे ज़रूर बनाईये।

Ads by Google

मलाई कोफ्ता की ग्रेवी रेड भी होती है लेकिन इसे वाइट ग्रेवी में बनाया गया है जो की साधारण ग्रेवी से थोडा अलग है।
चलिए आसान सी रेसिपी बनाईये और दोस्तों को इम्प्रेस कीजिये।

ये ग्रेवी हलकी सी मीठी होती है किव्की इसमें खोवा, मलाई और काजू का पेस्ट मुख्य सामग्री है। अगर आप इसे मीठा नहीं बनाना चाहते तोह इसमें हरी मिर्च और कलि मिर्च की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार बढ़ा ले।

तैयारी का समय: 20 मिनट

खाना पकाने का समय: 20-25 मिनट

सर्विंग: 4

कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री:

सामग्री मात्रा
पनीर 200 ग्राम
खोया / Mava, कॉर्न फ्लौर 50 ग्राम / २ चमच
इलायची पाउडर हरी 1/4 चम्मच
नमक 1/8 चम्मच
बादाम / बादाम (कटा हुआ) 4
काजू / काजू (कटा हुआ) 4
किशमिश / Kishmish (कटा हुआ) 5
घी एक चम्मच

ग्रेवी के लिए सामग्री:

प्याज 3
काजू 15
तेज पत्ता 2
इलायची हरी 5
अदरक-लहसुन पेस्ट एक चम्मच
पानी 2 कप
मलाई 1/4 कप
कालीमिर्च का पाउडर 1/2 चम्मच
हरी मिर्च 6-7
मक्खन 4 चम्मच
चीनी एक चम्मच
नमक चखना
इलायची पाउडर हरी 1/2 चम्मच
Mava / खोया 2 चम्मच

तरीका:

1. एक पैन में एक चम्मच घी ले ले और कटा हुआ बादाम, काजू और किशमिश डाले । 30 सेकंड के लिए भून ले और गैस बंद केर दे । एक कटोरी में कसा हुआ पनीर, खोया, कॉर्न फ्लौर, इलायची हरी पाउडर और नमक डाले और अच्छे से मिक्स कर ले।

2. इसे एक गुंथे हुए आटे की तरह बना ले और १० बराबर के हिस्सों में डिवाइड कर ले।  एक हिस्सा ले के उसे समतल कर ले जैसा की नीचे पिक्टुरेस में दिखाई दे रहा है।

Ads by Google

3. १/२ चमच्च भुना हुआ ड्राई फ्रूट्स बीच के हिस्से में रख के गोली बना दे जैसा की नीचे इमेज में दिखाई दे रहा है।

4. एक कड़ाई में तेल डाले और गोलियों को डीप फ्राई करे हल्का सुनहरा होने तक।  एक बार में ३-४ गोलिया ही तले।

5. टिशू पेपर पर तली हुई गोलियों / कोफ्तो को रखे जिससे एक्स्ट्रा तेल सोख ले। सभी कोफ्तो को इसी तरह तल के रख ले।  एक बर्तन में २ गिलास पानी ले ले और कटी हुई प्याज को उसमे डाल के ६-७ मिनट के लिए उबाल ले। उबालने के बाद छान ले और प्याज़ को ठंडा होने के लिए रख दे।

6. अब उबले हुए प्याज्ज़ को बारीक़ पीस ले।

7. अब काजू को गरम पानी में ५ मिनट के लिए उबाल ले और छान दे।  जब काजू ठंडा हो जाये तोह उसे भी बारीक़ पीस ले।

8. एक कड़ाई में मख्हन ले और हरी एलैची, तेज पत्ता डाल के तड़का दे।

9. अब कड़ाई में पीसी हुई प्याज़ डाले और २-३ मिनट के लिए भून ले मध्यम आंच पे। फिर अदरक लह्सान का पेस्ट डाले और ३-४ मिनट के लिए और भूने जब तक की मख्हन की सतह ऊपर न अ जाये।

10. अब पिसा हुआ काजू का पेस्ट डाले और थोडा सा मख्हन। धीमी आंच पे इसे ६-७ मिनट तक भूने जब तक की मक्खन अलग से दिखने लगे और काजू सही से भुन न जाये।

11. हरी मिर्च डाले।

12. पानी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर ले। काली मिर्च पाउडर, नमक और चीनी डाले। 3-4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं।

13. 2 चम्मच और मख्हन और क्रीम डाले। मिक्स कर ले।

14. इलायची पाउडर हरी और खोया डाल के भी मिक्स कर ले। धीमी आंच पे १ मिनट के लिए पकाए।

15. २ कोफ्तो को हाथ से फोड़ के ग्रेवी में डाल के मिक्स कर ले और बाकि कोफ्तो को खड़ा ही डाल दे और कवर करके २ मिनट के लिए पकाए।

16.  स्वादिष्ट मलाई कोफ्ता तैयार है। गरमा गरम परोसे।

17. आनंद लें!

Comments में पूछें।

comments