आईये आज हम एग्ग्लेस पैनकेक बनाना सीखे जो की खाने में तोह स्वादिष्ट है ही और इसे बनाना भी बहोत ही आसान है।
ये आज कल के बच्चो की favourite डिश है।
इसमें जो सामग्री इस्तेमाल की गयी है वो किचन में बहोत ही आसानी से मिल जाएगी। और इसे बनाने में भी १५ मिनट ही लगता है, इसे आप नाश्ते में या स्नैक्स में भी ले सकते है.
चलिए आज हम सीखे एग्ग्लेस पैनकेक बनाना वो भी स्टेप ब्य स्टेप रेसिपी।

तैयारी का समय: 10-15 मिनट
खाना पकाने का समय: 15 मिनट
सर्विंग : 2
पैनकेक के लिए सामग्री:
| सामग्री | मात्रा |
| मैदा | 1 कप |
| बेकिंग पाउडर | एक चम्मच |
| चीनी | 3 बड़े चम्मच |
| दूध | 1 कप |
| नमक | 1/4 चम्मच |
| वनस्पति तेल | 1 छोटा चम्मच |
| मक्खन | गार्निश के लिए |
| वेनिला एसेंस | एक चम्मच |
| हनी /शहद | गार्निश के लिए |
| खाने वाला सोडा | 1/8 चम्मच |
तरीका:
1. सभी सामग्री पैनकेक के लिए तैयार रखें। एक बड़ी कटोरी में मैदा छान लें और उसमे बेकिंग पाउडर, खाना पकाने का सोडा, नमक, चीनी डाले और उसे अच्छी तरह मिला लें। फिर वनस्पति तेल और दूध डाले। अच्छे से मिक्स कर के पैनकेक का batter तैयार कर ले।

2. Batter की कंसिस्टेंसी न जादा थिक हो न पतली इसे दोसा के batter की तरह होना चाहिए।

3. एक नॉन स्टिक पैन को गर्म कीजिये १ मिनट तक उसके बाद आंच बंद कर दीजिये। अब उसे ३० सेकंड के लिए ठंडा होने दीजिये और उसमे १ चम्मच बटर डालिए जिससे की पैन ग्रीज़ हो जाये।

4. अब एक laddle (गहरी कलछी) की सहायता से केक के batter को पैन में डालिए, ४-५ सेंटीमीटर गोल आकार में। अब उसे धीमी आंच पे पकने दीजिये २-३ मिनट तक और जब ऊपर बबल्स दिखाए देने लगे तोह कलछी की सहायता से नीचे की तरफ हल्का सा उठा कर देखिये अगर वो साइड गोल्डन ब्राउन हो गयी हो तोह उसको पलट दीजिये।

5. पलटने के बाद अब २-३ मिनट के लिए दूसरी साइड्स से पकाईये। आंच बंद केर दीजिये। पैन केक तैयार है , बटर और शहद से गार्निश कीजिये और गरमा गरमा परोसे। बचे हुए batter को भी बना लीजिये इसी तरह।

6. आनंद लें!











