इसे बनाना बहुत आसान है ,आप बस इसे देख कर स्टेप ब्य स्टेप फॉलो करते जाइये।

तैयारी का समय: 15-20 मिनट
खाना पकाने का समय: 30 मिनट
सर्विंग : 4
| सामग्री | मात्रा |
| आलू | 4 मध्यम आकार |
| फ्रेंच बीन्स | 100 ग्राम |
| गाजर | 1 |
| शिमला मिर्च | 1 |
| फूलगोभी | 1 मध्यम आकार |
| पानी | 4 कप |
| चावल | 2 कप |
| प्याज | 1 |
| हरी मिर्च | 2-3 |
| तेज पत्ता | 2 |
| जीरा | एक चम्मच |
| छोटी इलाइची | 2 |
| बड़ी इलाइची | 1 |
| लौंग | 3 |
| काली मिर्च | 1/2 चम्मच |
| अदरक | एक चम्मच |
| लहसुन | 2 चम्मच |
| दालचीनी | 1/2 इंच टुकड़ा |
| लाल मिर्च पाउडर | एक चम्मच |
| हल्दी पाउडर | 1/2 चम्मच |
| धनिया पाउडर | एक चम्मच |
| नमक | स्वादानुसार |
| दही | 1 कप |
| सरसों का तेल | 4 बड़े चम्मच |
| धनिया की पत्ती | सजावट के लिए |
तरीका:
1. सब्जियों को साफ़ करके इक्कठा रख लें। फिर उन्हें एक – एक करके मिडियम आकर के टुकड़ों में काट लें।

2. एक कढ़ाही में 3 गिलास पानी लें, उसमे सभी सब्जियों को डाल कर 2 मिनट के लिए उबालें।

3. 3 बार उबाल आने दें , उसके बाद गैस बंद कर दें। फिर उसे छान लें। पर उसका पानी फेकें नहीं , उसे किसी कटोरे या बर्तन में निकल कर रखे।

4. दो कटोरी चावल को साफ़ करके उसे अच्छे से धो कर भिगो दें 1 /2 घंटे के लिए।

5.तहरी के मसलों (ज़ीरा ,कालीमिर्च ,लौंग ,छोटी इलाइची , बड़ी इलाइची ,तेज पत्ता ,दालचीनी ,प्याज ,हरीमिर्च ) को निकाल करके इकट्ठा रख ले। फिर पैन में 4 चमच्च तेल डालें लें , तेल को खौला लें , फिर उसमे कटे हुए अदरक ,लहसुन को डाल कर चलाएं ,फिर सारे खड़े मसलों को एक-एक करके डाल दें।
6. फिर उसमे कटे हुए प्याज और 3 हरामिर्च फाड़ कर डाले। प्याज को हल्का सुनहरा होने तक चलाएं।

7.फिर उसमे 1 चम्मच लालमिर्च 1 चम्मच धनिया पाउडर ,1/2 चम्मच हल्दी डाल कर अच्छे से भुन लें।

8.फिर उसमे उबली हुई सब्जियों डाल कर अच्छे से मिलाएं।

9. जो आपने उबली हुई सब्जियों का पानी निकला था उसे अब मसाले में डाल दें और धीमी आँच पर सब्जियों पकने दें।

10. जब सब्जियां 75% तक पक जाए, तो उसमे स्वादानुसार नमक डाले ,फिर उसमे भिगोये हुए बासमती चावल को डालें।
11.उसके बाद उसमे 2 चमच्च दही फेट कर डालें , फिर एक उबाल आने के बाद धीमी आँच पर होने दें।

12.चावल जब खिले-खिले दिखे तो इसका मतलब है कि आपकी तहरी तैयार है इसमें ऊपर से धनिया की पत्ती काट कर डालें।
इसे आप रायते व अचार के साथ परोसिये।

13. आनंद लें!










